जालौन

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस व्रिज के नीचे चल रहे हार जीत के खेल पर पुलिस ने की छापेमारी

जालौन (उरई)।बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस व्रिज के नीचे चल रहे हार जीत के खेल पर पुलिस ने छापामारी कर पुलिस ने जुआ खेलते 5 लोगों को पकड़ लिया है।पकड़े गये आरोपियों के पास से 6790 रुपए बरामद हुए हैं।

मलकपुरा छिरिया सलेमपुर चौकी प्रभारी अजीत शर्मा को सूचना मिली कि सहाव गांव की ओर जाने वाले बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे के ब्रिज के नीच कुछ लोग बैठकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी ने अपनी टीम के साथ छापामारी कर हार-जीत की बाजी लगा रहे गौरव वर्मा, राज सिंह, नरेश बाबू निवासीगण अलाईपुरा, जमील व मलखान निवासीगण सहाव को पकड़ लिया है ।पकड़े आरोपियों के पास से पुलिस ने मालफड के रूप में 6500 रुपए जामा तलाशी के दौरान 1290 रूपए, मोबाइल फोन, ताश गड्डी, व बाइक बरामद हुए हैं। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button