जालौन

हार जीत की बाजी लगा रहे 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालौन(उरई)।नगर व ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे हार-जीत के खेल को बंद कराने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत ग्राम उरगांव में मंदिर के पास हार जीत बाजी लगा रहे 4 लोगों को पकड़ा गया है जिनके पास से 8 हजार 360 रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

हार-जीत का खेल नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लम्बे समय से चल रहा है। कोतवाली पुलिस लगातार हार-जीत के खेल के खिलाफ छापामारी अभियान चला रही है। इससे एक ओर गुडवर्क होता है तो दूसरी तरफ पैसा भी पैदा होता है। जुआ खेल से बरामद रकम व वास्तविक रकम को लेकर हरबार चर्चाओं का बाजार गर्म हो जाता है। लाखों का जुआ हजारों में तब्दील हो जाता है। मंगलवार की रात पुलिस ने छापामारी कर शंकरजी के मंदिर के पास बने कब्रिस्तान के पास खाली पड़ी जगह पर खेले जा रहे जुआ के खेल पर छापामारी कर हार-जीत की बाजी लगा रहे 4 को घेराबंदी कर पकड़ लिया।पुलिस छापामारी के दौरान मालफड 7780 रुपए तथा जामा तलाशी के दौरान 580 रुपए के साथ मोबाइल फोन, ताश की गड्डी बरामद हुए है।पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगा रहे इकबाल, सकूर मोहम्मद, राहुल कुशवाहा, राकेश निवासीगण ग्राम उरगांव को पकड़ लिया है।पुलिस ने पकड़े गये आरोपितों के खिलाफ 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई पूरी की हैं। इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे ने बताया कि मुकबिर की सूचना पर ग्राम गायर में जुआ पर छापामारी की गयी थी। जुआ खेलते 4 लोगों को पकड़ा गया है जिनके पास से 8360 रुपए बरामद हुए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button