जालौन

श्रीवीर हनुमानजी बाला जी मंदिर पर आयोजित नवकुंडीय श्रीसीताराम महायज्ञ में दूसरे दिन दिलायी गई यज्ञाचार्य आहुतियां

जालौन (उरई) ।श्रीवीर हनुमानजी बाला जी मंदिर देवनगर चौराहे पर आयोजित नवकुंडीय श्रीसीताराम महायज्ञ में दूसरे दिन यज्ञाचार्य आहुतियां दिलायी। मंदिर परिसर में चल रहे यज्ञ के दौरान सुबह मंत्रोच्चार व अपरान्ह श्रीमद्भागवत कथा के चलते आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तों ने यज्ञ स्थल पहुंच कर परिक्रमा की।

उरई मार्ग स्थिति विश्नोई पैट्रोल पम्प के हनुमान जी मंदिर में शनिवार को शोभायात्रा के साथ हुए साप्ताहिक धार्मिक आयोजन की शुरुआत हो गयी। धार्मिक आयोजन की शुरुआत सुबह यज्ञ से हुई। यज्ञाचार्य पं. अमित तिवारी ने प्रधान यजमान साधना रूद्रप्रताप सिहं गुर्जर समेत ने जोड़ो ने 9 कुंड पर बैठे भक्तों से विधि विधान से यज्ञ में आहुतियां दिलायी तथा घर में सुख समृद्धि के देश में सुख शांति के लिए आहुतियां दिलायी। दोपहर में आरती के साथ यज्ञ की परिक्रमा की गयी। दोपहर में श्रीराम संकीर्तन के माध्यम से पंडाल व मंदिर के आसपास के माहौल को भक्ति मय कर दिया। भक्तिमय माहौल को आगे बढ़ाने का काम भगवताचार्य संत पं. अंकित पचौरी ने किया श्रीमद्भागवत कथा के महत्व की चर्चा की तथा कहा कि यह भगवान का नवा विग्रह तथा हर जीव का कल्याण कर सकता है। मानव के दानव, दैत्य, भूत प्रेत सभी का कथा सुनने से कल्याण हो जाता है। उन्होंने धुंधुकारी के चरित्र के माध्यम से शिक्षा दी कि शिक्षा के साथ सभी को संस्कार की आवश्यकता होती है। संस्कारों के वगैर शिक्षा अधूरी है। इनके वगैर जीवन सफल नहीं हो सकता। मंदिर परिसर चल धार्मिक आयोजन की कड़ी में रात के समय धार्मिक व मनोरंजन से परिपूर्ण रामलीला मंडल द्वारा रामलीला का मंचन किया गया।इसके साथ मंदिर के बाहर दीपक जलाकर श्रीराम लिखा गया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी कमलेश महाराज, राजकुमार विश्नोई, आलोक शर्मा, अनुरूद्ध विश्नोई, राजा विश्नोई, देवेन्द्र कुमार अकोढ़ी दुबे, जय पचौरी, लवकुश, छोटू, अंशुल गुर्जर, आशीष, विनय, प्रियांश अंशुल पटेल, भगवानदास गुप्ता नैनपुरा, संजीव पचौरी, आकाश गुप्ता, जितेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button