
जालौन (उरई)। साथी के साथ बैठने से नराज होकर एक युवक ने दूसरे युवक की पिटाई कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी दीपक ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर वह अपने साथी रामू के साथ उसके घर के बाहर बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी वहां मोहल्ले का ही एक युवक आया और उसके बैठने पर आपत्ति जताने लगा। जब उसने कारण पूछा तो गाली, गलौज शुरू कर दी। मना करने पर बेल्टों से पिटाई कर दी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


