जालौन

जय बाबा बर्फानी ग्रुप एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में होगा शिव विवाह के कार्यक्रम का आयोजन

जालौन (उरई) । महाशिवरात्रि के पर्व पर इस वर्ष नगर एक ऐतिहासिक और धार्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। जय बाबा बर्फानी ग्रुप एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नगर में पहली बार भव्य शिव बारात और शिव विवाह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

समाजसेवी दीपक मित्तल ने बताया कि महाशिवरात्रि भगवान शिव और माता पार्वती के पावन विवाह का प्रतीक पर्व है और इसी भाव को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से महाशिवरात्रि के पर्व पर 15 फरवरी दिन रविवार को पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ नगर में पहली बार शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात का शुभारंभ शाम चार बजे मनोहर लाल आयुर्वेदिक अस्पताल के पास स्थित बाजपेई मंदिर से किया जाएगा। यहां विधिवत पूजन-अर्चन के बाद भगवान शिव की बारात विभिन्न झांकियों के साथ नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी। बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बड़ी माता मंदिर पहुंचेगी, जहां विधि-विधान से शिव विवाह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठान, वैदिक मंत्रोच्चारण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शिव बारात में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश, नंदी, भूत-प्रेतों की झांकियां और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ भक्ति संगीत की प्रस्तुति की जाएगी। नगरवासियों को एक दिव्य और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करने के लिए विशेष रूप से आकर्षक झांकियों और साज-सज्जा की व्यवस्था की जा रही है। दीपक मित्तल ने बताया कि उन्होंने विश्वास जताया कि नगरवासियों के सहयोग से यह आयोजन यादगार और ऐतिहासिक बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button