
जालौन । उरई जालौन मार्ग पर कुकरगांव के पास बने पुल के पहले सड़क में गड्ढा बन गया है। गड्ढा बनने व उतार व चड़ाव सही नहीं बना है। पुल के पहले व बाद में सही जोड़ न किये जाने से वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है।
कुकरगांव में सेतु निगम द्वारा पुल 2 का निर्माण कराया गया है। पुल निर्माण के समय पुल के दोनो ओर सड़क से पुल की ऊंचाई ज्यादा हो गयी है। सड़क व पुल को जोड़ने के लिए बनायी सड़क को पुल के पास सही ढंग से नहीं डाला गया है जिससे पुल पर चढ़ते व उतरते समय वाहन चालकों को झटका लगता है। पुल पर झटका लगना तो अभी बंद नहीं हुआ था। इससे पूर्व पुल के पहले सड़क में कटाव हो गया है। पूरी सड़क पर कटाव हो जाने के कारण दो पहिया वाहनों के साथ बड़े वाहनों को भी निकलने में दिक्कत हो रही है। पुल से चढ़ने व उतरने पर जोर का झटका लग रहा है।लम्बे समय से राहगीर परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी लम्बी यात्रा के लिए वाहन चलाने वाले वाहन चालकों को हो रही है। अचानक वाहन में झटका लगने के कारण चार पहिया वाहनों में यात्रियों के चोट भी लग जाती है। वाहन चालक परेशान है किन्तु अभी तक राहगीरों की समस्या का समाधान नहीं हो सका है।जब इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड अमित कुमार सक्सेना से बात की तो उन्होंने बताया कि यह काम सेतु निर्माण निगम का है। वह उनसे बात करके समस्या का समाधान करवा देगें।



