
जालौन । लोकप्रिय रहे पूर्व सांसद का आज अपने पैतृक गांव में अंतिम संस्कार हुआ। सांसद के अंतिम दर्शन के लोगों का हुजूम गांव में उमड़ आया।सांसद को मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र ने दी।
ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी पूर्व रामचरण दोहरे का निधन 14 जनवरी बुधवार को को हो गया था। उनके निधन के बाद गांव के आस पास के उनके शुभचिंतकों व जनप्रतिनिधियों में शोक व्याप्त हो गया।बुधवार से ही उनके शुभचिंतक उनके अंतिम दर्शनों के लिए उनके घर पहुंचने लगे थे। ये सिलसिला गुरुवार तक जारी रहा। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को अपरान्ह करीब 1 बजे उनके गांव में खेत पर कराया गया ।इस दौरान उनकी यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया तथा अंतिम दर्शन किये। सांसद को मुखाग्नि उनके जेष्ठ पुत्र लालमन ने दी तथा पार्थिव शरीर आग जलकर मिट्टी में विलीन हो गया।गांव में आयोजित अंतिम संस्कार में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।इस मौके पर पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, सांसद नारायण दास अहिरवार, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, चैनसुख भारती, मलखान दोहरे, अरविंद सेगर जिला अध्यक्ष कांग्रेस, कमल दोहरे, कज्जू तिवारी, पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा, महेश शिरोमणि,रुद्र प्रताप एसडीएम हेमंत कुमार पटेल , सीओ शैलेन्द्र कुमार वाजपेयी , कोतवाली आनन्द कुमार सिंह , चौकी प्रभारी अजीत सिंह, प्रधान प्रतिनिधि आशु तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।



