जालौन

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे से लगातार बालू व गिट्टी के ओवरलोड ट्रकों का संचालन जारी

जालौन  । सरकार के तमाम प्रयासों के बाद परिवहन विभाग ओवरलोडिगं पर रोक नहीं लगा पाया है। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे से लगातार बालू व गिट्टी के ओवरलोड ट्रकों का संचालन हो रहा है। ओवरलोडिगं पर रोक न लगने के कारण जहां एक ओर सरकार का मंशा पूरी नहीं हो पा रही है तो दूसरी तरफ सरकार की छवि खराब हो रही है।

जनपद में ओवरलोडिगं की समस्या बहुत पुरानी है। ओवरलोडिगं को रोकने के लिए पूर्व में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को हस्तक्षेप करना पड़ा था। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद परिवहन विभाग की कुंभकर्णी नींद टूटी थी तथा सख्ती दिखाकर ओवरलोडिगं बंद कराने का प्रयास किया था। इन प्रयासों का असर भी दिखा था। समय के साथ एक बार फिर प्रशासन ने सुस्ती पकड़ लिया है। इसका परिणाम हुआ किया बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे पर धड़ल्ले से ओवरलोड बालू व गिट्टी के ओवरलोड ट्रकों का संचालन धड़ल्ले से चल रहा है। दिन हो या रात हमेशा ओवरलोड ट्रकों का संचालन नगर से निकलते देखे जा सकते हैं। एक तरफ ओवरलोड ट्रकों का संचालन हो रहा है तो दूसरी तरफ औरइया मार्ग पर बने पुल को क्षतिग्रस्त होने से बचाने के लिए बड़े वाहनों का संचालन बंद कर दिया है। इसके बाद भी रात के अंधेरे में औरइया की ओर से ओवरलोड ईटा व इंटररलाकिंग के ट्रेक्टर ट्राली का संचालन हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button