आरएसएस के संघ कार्यालय केशव कुटीर में केशव बस्ती में अभिमन्यु व भीष्म शाखा का वार्षिकोत्सव हुआ संपन्न

बबलू सेंगर माहिया खास
जालौन। आरएसएस के संघ कार्यालय केशव कुटीर में केशव बस्ती में अभिमन्यु व भीष्म शाखा के वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ। जिसमें शारीरिक और बौद्धिक प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ सदस्य रामकृपाल ने कहा कि वार्षिकोत्सव हमें वर्ष भर किए गए कार्यों की समीक्षा करने का अवसर देता है। इस दौरान संघ के सदस्यों ने संघ की विचारधारा के प्रति कितना कार्य किया। कितने सदस्यों को संघ से जोड़ा, यह सब जानने और समझने का अवसर है। नगर कार्यवाह रामेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह वर्ष संघ के लिए विशेष महत्व रखता है, क्योंकि यह सहस्राब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संघ की शाखाओं जाकर राष्ट्रनिर्माण संभव है। इसलिए स्वयं भी शाखा में उपस्थिति रहें और अन्य लोगों को भी संघ की शाखा में लाने के लिए प्रेरित करें। क्योंकि शाखा में संस्कार, अनुशासन, और समाज सेवा की भावना प्रत्येक स्वयंसेवक में विकसित की जाती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे नियमित शाखा में शामिल होकर राष्ट्र के उत्थान में अपना योगदान दें। संघ सदस्य अनुज ने संघ की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति और समाज में उसके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा योग, सूर्य नमस्कार, दंड-बैठक, व्यायाम योग, तथा शाखा में खेले जाने वाले पारंपरिक खेलों का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर बस्ती प्रमुख कपिल, सुशील तिवारी, विवेक, स्वयं प्रकाश, रामकुमार चौबे, रवि सेंगर, राकेश लाक्षाकार, सोहनलाल, अभय सेंगर, अजय सेंगर, अनुराग तिवारी, मानवेंद्र, दीपांशु पाल, सुमित तिवारी, अरविंद गुप्ता, राधेश्याम सोनी, नीरज सिंह, विनय निगम, हरिश्चंद्र, मनीष, आदि मौजूद रहे।



