जालौन

नवागंतुक कोतवाल ने कार्यभार ग्रहण कर पत्रकारों से की वार्ता

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। शिकायतों की जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। वादी को न्याय दिलाना प्राथमिकता होगी। यह बात नवागंतुक कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने कोतवाली में कार्यभार ग्रहण कर पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही।
झांसी जनपद से स्थानांतरित होकर आए वर्ष 2001 बैच के नवागंतुक कोतवाल आनंद कुमार सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाने के लिए लिए पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाया जाएगा। अपराधियों को सुधरना होगा नहीं तो उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। बताया कि पुलिस व प्रशासन को सहयोग करने वाले अच्छे और सच्चे लोगों का पूरी तरह सम्मान करते हैं लेकिन असामाजिक व आपराधिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। शिकायतों की जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। यदि कोई कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इससे पूर्व जालौन से स्थानांतरित होकर गए कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी को फूल मालाएं पहनाकर विदाई दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button