बबलू सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। समाजवादी छात्र सभा का नगर अध्यक्ष जीतेंद्र कुशवाहा को बनाया गया। उनके मनोनयन पर समर्थकों ने खुशी का इजहार किया है।
समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के अनुमोदन पर जिलाध्यक्ष रामानंद कुशवाहा ने नगर के जीतेंद्र कुशवाहा को समाजवादी पार्टी छात्र सभा का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए मिष्ठान वितरण किया। नव मनोनीत नगर अध्यक्ष जीतेंद्र कुशवाहा ने बताया कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है वह निष्ठापूर्वक उसे निभाएंगे और पार्टी की नीतियों को आगे बढाने का काम करेंगे।



