जालौन

भारतीय किसान संघ की बैठक गल्ला मंडी परिसर में हुए संपन्न

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। भारतीय किसान संघ की बैठक गल्ला मंडी परिसर में संपन्न हुई। जिसमें किसानों को धान विक्रय में आने वाली समस्याओं को लेकर चर्चा की गई।
गल्ला मंडी में आयोजित भारतीय किसान संघ की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष साहब सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें ब्लाक अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि इस समय धान की फसल का सीजन चल रहा है। किसान अपना धान मंडी में बेचने के लिए आने लगे हैं। लेकिन मंडी में व्यापारियों द्वारा किसानों का शोषण किया जा रहा है। आरोप लगाया कि मंडी में व्यापारी धान की खरीद पर 200 से 400 ग्राम प्रति क्विंटल अधिक तौल कर रहे हैं। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। इतना ही नहीं भुगतान पर दो प्रतिशत की कटौती की जा रही है और भुगतान भी 15 से 20 दिन में किया जा रहा है। इससे किसान परेशान है और उनकी उपज का उन्हें पूरा मूल्य नहीं मिल पा रहा है। ट्राली के नीचे बिखरने वाला धान भी आढत के कर्मचारी अपने घर ले जाते है। किसानों को हो रहे नुकसान को लेकर इस समस्या के बारे में एसडीएम को अवगत कराने पर सहमति बनी। जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सक्सेना ने संगठन को आगे बढ़ाने और किसानों को संगठन से जोड़ने की बात कही। बैठक का संचालन ब्लाक मत्री सुनील तिवारी ने किया। इस मौके पर जिला मंत्री आनंद द्विवेदी, राघवेंद्र नगाइच, धीरज वर्मा, बनवारीलाल, राजकिशोर, इंद्रपाल, शत्रुघ्न, विनोद परिहार, पवन दीक्षित, संजीव कुमार, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button