बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। सुहागिनों का प्रिय पर्व करवा चौथ नजदीक आते ही नगर के बाजार में रौनक बढ़ गई है। महिलाएं संवरने और व्रत की तैयारियों में व्यस्त है।
करवाचौथ का पर्व नजदीक आ रहा है। करवाचौथ को पर्व को देखते हुए नगर की सड़कों पर भीड़ उमड़ रही है। बाजार में महिलाएं खरीदारी में व्यस्त हैं। नगर के बाजार झंडा चौराहा और आसपास दुकानों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। श्रृंगार सामग्री, मेकअप किट, बिंदी, चूड़ियां, कंगन, साड़ियां और सूट की खरीदारी जोरों पर है। बाजार में नई नई डिजाइन की साड़ियों की भरमार है। महिलाएं अपनी पसंद की साड़ियां खरीद रही है महिलाओं के लिए उन्हें बस साड़ी पसंद आना चाहिए कीमत की फिक्र नहीं है। दुकानदार भी महिलाओं को उनकी पसंद की साड़ियां पसंद कराने में परहेज नहीं कर रहे हैं। शाम तक दुकानों पर खुली हुई साड़ियों के ढेर लग जाते हैं। इसी तरह मकअप किट और अन्य सामान की बिक्री भी हो रही। करवा के लिए भी आधुनिक सजे हुए करवा की मांग है। कॉस्मेटिक विक्रेता जाफर सिद्दीकी ने कहा कि करवा चौथ पर महिलाएं पारंपरिक श्रृंगार के साथ आधुनिक स्टाइल को भी अपनाना पसंद कर रही हैं, इसलिए नई रेंज की डिमांड बढ़ी है। बता दें, करवा चौथ का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखती हैं। सुबह से निर्जल रहकर महिलाएं रात में चांद को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। इसी के चलते सुहाग चिन्ह जैसे बिंदी, चूड़ी, सिन्दूर, आलता, गजरा और लाल साड़ियों की बिक्री चरम पर है।



