जालौन

ग्राम लौना में मां दुर्गा शक्तिपीठ मूर्ति स्थापना के लिए किया गया भूमि पूजन

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। क्षेत्रीय ग्राम लौना में अखंड रामायण पाठ एवं मां दुर्गा शक्तिपीठ मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन का कार्य भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय विनायक जोशी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्व संगठन मंत्री को सिक्कों से तौला गया।


क्षेत्रीय ग्राम लौना में बड़ी माता मंदिर परिसर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन हुआ। रामायण पाठ के समापन पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय विनायक जोशी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। समापन पर विधि विधान से हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें संगठन मंत्री ने सहभागिता की। इस दौरान उन्हें सिक्कों से तौला गया। वहीं, मां दुर्गा शक्तिपीठ मूर्ति स्थापना के लिए संगठन मंत्री ने भूमि पूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी को संतुलित जीवन जीना चाहिए। अपने देवी देवताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए और अपना समय भक्ति में भी लगाएं। इस मौके पर अनीता वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, डॉ. दीपशिखा, डॉ. वरूण शांडिल्य, राजा सिंह सेंगर, वाचस्पति मिश्रा, सतीश सिंह सेंगर, मोहन बाजपेई, योगेंद्र राठौर, अभय सिंह राजावत, संतोष भदौरिया, पूजा सेंगर, निशा माहेश्वरी, अनीता द्विवेदी, मधु पांडेय, क्षिप्रा, अजय वर्मा, शंकुल, अभय वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button