बबलू सेंगर महिया खास
जालौैन। पारिवारिक विवाद में दो युवकों ने मिलकर वृद्ध के साथ अभद्रता कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी वृद्ध हरश्चिंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके परिवार के ही रामजी व रिषभ आए दिन विवाद करते रहते हैं। कई बार समझाने की भी कोशिश की है। लेकिन मानने को तैयार नहीं हैं। आरोप लगाया कि बुधवार की रात दोनों विवाद कर रहे थे। जब उन्होंने रोकने की कोशिश की तो दोनों अभद्रता करने लगे। पीड़ित वृद्ध की तहरीर पर पुलिस पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।



