जालौन

दादी के साथ चौराहे पर आई किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए तीन आरोपी

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। दादी को चौराहे पर बैठाने आई किशोरी को तीन लोग बहला-फुसलाकर कार में बैठा कर ले गए। पीड़ित ने शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत की थी। शिकायत प्रकोष्ठ के निर्देश पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गांव निवासी महिला ने बताया कि उनकी जेठानी की झांसी में मृत्यु हो गई थी। बीती 25 अगस्त को अपरान्ह तीन बजे वह गांव से झांसी के लिए अपनी 15 वर्षीय नातिन के साथ देवनगर चौराहे पर आई थी। जब वह बस में बैठ गई और नातिन घर जाने लगी। तभी कार सवार अरूण कुमार व उसके चाचा डोरीलाल व ज्योति निवासीगण लहरा मऊ, बलैहरा, जिला आगरा ने नातिन को अपने पास बुला लिया। तीन लोग उनकी नातिन को बहला-फुसलाकर कर अपनी गाड़ी में बैठाकर भगा ले गए। पीड़िता ने शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत कर नातिन की हत्या होने की आशंका व्यक्त की थी। शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत होने के बाद मिले निर्देश के बाद पुलिस ने तीनों लोगों के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button