जालौन

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष की 14वीं पुण्यतिथि पर नगर के लोगों ने उन्हें किया याद

बबलू सेंगर महिया खास

जालौन। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम इटहिया की 14वीं पुण्यतिथि पर नगर के लोगों ने उन्हें याद किया। एक कार्यक्रम में उनके जीवन संघर्षों को याद किया गया।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राधेश्याम इटहिया के संघर्ष कार्यों और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कामरेड कमलाकांत वर्मा ने कहा कि वह नगर की जनता की सेवा के लिए वह सदैव तैयार रहते थे। उनके कार्यों और आंदोलनो को नगर की जनता आज भी याद करती है। वरूण द्विवेदी ने कहा आज जालौन नगर को पुनः राधेश्याम इटहिया जैसे जुझारू व्यक्तित्व की जरूरत है। चंद्रशेखर विश्वकर्मा ने कहा कि वह संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी थे। चंद्रशेखर विश्वकर्मा ने कहा इटहियाजी जैसे नेता बार बार नहीं होते जो स्वयं के लिए नहीं बल्कि आमजन के हित की सोच रखते हों। वसीम हक ने बताया कि नगर इटहियाजी के योगदान को कभी नहीं भूल सकता है। कार्यक्रम के अंत में उनके पुत्र प्रद्युम्न दीक्षित इटहिया ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विवेक श्रीवास्तव, राघवेंद्र नगायच, शाहिद मंसूरी, अजमेरी राइन, गोविंद राजपूत, रविकांत गोस्वामी, शौकीन राइन, वसीम राइन, मोहम्मद अकरम, कमलाकांत दीक्षित, सुल्तान, अफसर, ओमनारायण शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button