
बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। नगर के मोहल्ला बालम भट्ट निवासी अमन गुप्ता ने दूसरी बार राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया है। उन्हें भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में सर्वश्रेष्ठ रोवर के लिए यह पुरस्कार भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में दिया गया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर से जारी हुए यह प्रमाण पत्र केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल व श्रम और रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वितरित प्रदान किया। प्रदेश में इस पुरस्कार के लिए चयनित 19 रोवर्स में झांसी मंडल से सिर्फ अमन गुप्ता का नाम शामिल है। इससे पहले 2010 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था। बता दें अमन गुप्ता भारतीय सूचना सेवा के अधिकारी हैं। वर्तमान में वह भारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी के तौर पर झांसी में तैनात है और झांसी के साथ जालौन, ललितपुर और महोबा जिले का प्रभार संभाल रहे हैं। अमन की इस उपलब्धि पर उनके पिता हरश्चिंद्र और दोस्तों ने ख़ुशी जताई है।



