
बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। देवरी गांव के पास जालौन से कोंच की ओर जा रही तेज रफ्तार कार हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गई। हादसे में हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटकर गिर गया। वहीं, कार सवार बाल बाल बच गए।

मंगलवार की दोपहर एक कार में सवार शिवकुमार निवासी मोहल्ला रावतान व एक अन्य लोग कोंच की ओर जा रहे थे। जब तेज रफ्तार कार ग्राम देवरी के पास पहुंची। तभी तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू हो गई। चालक कार को संभाल नहीं पाया और कार सीधे सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकरा गई। हादसे में हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटकर गिर गया और देवरी गांव की बिजली की सप्लाई बंद हो गई। वहीं, कार सवार दोनों व्यक्ति बाल बाल बच गए। हादसे के बाद कार को बाहर निकालकर कर कार सवार वहां से निकल गए। जेई नवीन कंजौलिया ने बताया कि कार की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का खंभा टूटा है। देवरी गांव की सप्लाई प्रभावित हुई है। नया खंभा लगवाया जा रहा है। सुबह तक बिजली की सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।



