
बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे वारंटी को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम हदरूख निवासी नरेश कुमार विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वारंटी अपने गांव में है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।



