
बबलू सेंगर महिया खास
जालौन। थाना कुठौंद क्षेत्र के ग्राम नैनापुर में 17 वर्षीय युवक की सर्प के काट ने से मौत हो गई है। युवक की मौत होने से परिजनो ंका रो रोकर बुरा हाल है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम नैनापुर में 17 वर्षीय अमन पुत्र स्व ज्ञान सिंह रात में खाना खा पीकर अपने घर में सोया हुआ था। सुबह करीब चार बजे अचानक से कहीं से उसके जहरीले सर्प वहां गया और उसने अमन को काट लिया। सर्प के काटने से उसकी नींद खुल गई और उसने सांप को जाते हुए देखा। उसने तुरंत मां को इसकी जानकारी दी। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए कुठौंद ले गए। प्राथमिकी उपचार देकर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज उरई के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर वालों का भी रो रोकर बुरा हाल है।