जालौन

पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी से प्रहार कर किया घायल

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। पुरानी रंजिश को लेकर युवक ने ग्रामीण पर कुल्हाड़ी हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक का उपचार कानपुर में चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी रविन्द्र कुमार पुत्र सरजू प्रसाद का रामलीला के दौरान गांव के अन्नू पुत्र ठाकुर प्रसाद के झगड़ा हो गया था। युवकों के बीच हुए झगड़े को को गांव के लोगों ने शांत करा दिया है। इसी बात को लेकर अन्नू रविन्द्र से रंजिश मानता था। इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे ने अन्नू ने रास्ते में जा रहे रविन्द्र पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया है। कुल्हाड़ी लगते ही वह सड़क पर गिर गया है तथा आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रिफर कर दिया गया है जहां प्राइवेट चिकित्सालय में उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button