जालौन

सपा कोर कमेटी सदस्य सनातन पांडे ने चुनाव की नब्ज टटोली

0 दीपू त्रिपाठी के आवास पर पार्टी नेताओं से की चर्चा

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। विधानसभा चुनावों में जनता की नब्ज टटोलने के लिए समाजवादी पार्टी की पूर्व मंत्री एवं कोर कमेटी के सदस्य सनातन पांडे ने नगर में दीपू त्रिपाठी के आवास पर चर्चा की।
समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं कोर कमेटी के सदस्य सनातन पांडे रविवार को पूर्व सपा नगर अध्यक्ष दीपू त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पार्टी सदस्यों से कहा कि विधानसभा चुनावों में दावेदारी कई कार्यकर्ता प्रस्तुत कर रहे हैं। लेकिन यह भी सोचें कि टिकट किसी एक ही व्यक्ति को मिलना है। इस पर मंथन चल रहा है। टिकट जिस भी व्यक्ति को मिले लेकिन अन्य लोग निराश कतई न हों। हमें प्रत्येक प्रत्याशी को अखिलेश यादव समझकर उनके पक्ष में कार्य करना है। ताकि प्रदेश में विकास हो सके। अंत में दीपू त्रिपाठी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस मौके पर बलिया जिलाध्यक्ष बलिया राजमंगल यादव, पम्मु तिवारी, उमेश दीक्षित, सुमित तिवारी, जिला पंचायत सदस्य रामेंद्र त्रिपाठी उरगांव, लोकंद्र पटेल, सोनू पाठक, इमरान अंसारी आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय—
सनातन पांडे को भगवान परशुराम का चित्र भेंट करते दीपू।

Related Articles

Back to top button