जालौन

वारण्टी अभियुक्त आदित्य प्रताप उर्फ छोटू गिरफ्तार, थाना कुठौंद पुलिस की कार्रवाई

जालौन में वांछित/वारण्टी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुठौंद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने वारण्टी अभियुक्त आदित्य प्रताप उर्फ छोटू पुत्र मदन मोहन, निवासी ग्राम नौरेजपुर, थाना कुठौंद, जनपद जालौन को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त लंबे समय से वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी वांछित आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button