
जालौन एच्छिक अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधि0/कर्मचारीगण के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक जालौन की उपस्थिति में सेवानिवृत्त होने वाले अधि0/कर्मचारीगण को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति-चिन्ह/उपहार भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई। उपस्थित अधि0/कर्मचारीगण द्वारा उनके दीर्घ सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए उनके कार्यों को स्मरण किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए उज्ज्वल भविष्य हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
सेवानिवृत्त होने वाले अधि0/कर्मचारीगण-
1- निरीक्षक ना0पु0 कामता प्रसाद
2- उपनिरीक्षक ना0पु0 दिनेश कुमार
3- फायरमैन सन्तराम यादव



