युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में चैकी पुलिस ने 11 दिन बाद भी नहीं कार्यवाही पीड़ित ने एस पी को भेजी शिकायत

रिपोर्टअनुराग श्रीवास्तव सम्पादक सत्येन्द्र सिंह राजावत
जालौन (उरई)। बहाना बनाकर कुछ लोग युवक को घर से अपने साथ ले गये। किसी बात को लेकर 7 लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया था। पीड़ित की शिकायत के एक सप्ताह बाद भी चैकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने एस पी शिकायत भेजकर कार्यवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र चुर्खीबाल निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र सुरेश कुमार 5 अक्टूबर की सांय को अपने घर पर था। इसी दौरान मोहल्ला निवासी बंटे पुत्र पप्पू घर आ गया। तथा कोठी पर बिरियानी बनी होने की बात कर अपने साथ खिलाने के लिए ले गया। घर से जाने के बंटे, राघव पंडित समेत लगभग 7 लोग उन्हें एल आई सी के पीछे बम्बा पर ले गये थे। इन लोगों ने पहले युवक को तमंचा दिखाकर शराब पिलाई। किसी बात को इन लोगों ने युवकों के जमकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान राघव ने युवक के सिर में तमंचा की बट मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। पीड़ित किसी तरह बच कर घटना की जानकारी मां राममूर्ति को दी। छोटे पुत्र के घायल की घटना बड़े भाई प्रदीप को बतायी। पीड़ित परिवार ने तुरंत कोतवाली पहुंच कर घटना की शिकायत की थी। 10 दिन बीत जाने के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की उल्टा समझौता करने का दबाव बना रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेज कर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।



