जालौन

मलकपुरा में बच्चों ने बड़े पर्दे पर देखी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी की शपथ, फिर ठै। ने ली बच्चों की क्लास

बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। विकास खंड के ग्राम पंचायत मलकपुरा में विद्यालय के बच्चों ने द्रौपदी मुर्मू द्वारा १५वीं राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह को बड़े पर्दे पर लाइव देखा। इस अवसर पर बच्चों के शिक्षकों के साथ जनपद जालौन के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) सचिन कुमार और मलकपुरा के ग्राम प्रधान अमित भी मौजूद रहे।
शपथ ग्रहण समारोह के बाद बीएसए और ग्राम प्रधान ने बच्चों की विशेष क्लास ली जिसमें उन्होंने बच्चों को भारतीय गणराज्य और राष्ट्रपति पद के बारे में बताया। ग्राम मलकपुरा का ये कार्यक्रम पूरे जनपद में अनोखा कार्यक्रम था, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और राष्ट्रपति पद से जुड़ी जानकारी हासिल की।
गणतंत्र की इस खुशी के जश्न में कार्यक्रम के अंत में बच्चों को मिष्ठान एवम फल वितरित किए गए।

Related Articles

Back to top button