अमित गुप्ता
कालपी (जालौन)। यमुना में आई बाढ़ को देखने गए दो बालक यमुना के पीला घाट पर बैठे थे तभी यमुना में लकड़ी बहकर आ रही थी जिसे पकड़ने के प्रयास में एक लड़के का पैर फिसल गया और फलस्वरूप वह यमुना में गिर गया और देखते ही देखते यमुना के गहरे पानी में बह गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुना में आई बाढ़ को देखने गए दो दोस्त समय लगभग तीन बजे पीला घाट पर खेल रहे थे तभी एक लड़का जिसने एक भारी लकड़ी को यमुना में बहते देखा और लकड़ी पकड़ने के चलते यमुना मे गिर गया स्थानीय लोगों ने 112 नं डायल कर पुलिस को दी सूचना सूचना पाकर मौके पर पहुची 112 डायल के जवानों ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुँचे और पूरी जानकारी ली जानकारी लेकर तुरंत गौता खोरों को बुलाया खोज बीन जारी कर दी पर यमुना में आई भारी बाढ़ के चलते दो से तीन घंटे खोजने के बाद भी सफलता नहीं मिली।
पता करने पर ज्ञात हुआ कि लड़के का नाम गोविंदा पुत्र विजय धोबी है जिसकी उम्र लगभग तेरह से चैदह साल जो नगर के न मुहल्ला रावगंज कालपी का निवासी बताया गया लड़के के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।