बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पहले दिन ग्राम उदोतपुरा में भक्तों द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। भक्तों द्वारा भक्ति गीत पर जमकर ठुमके लगाए गए। तो वहीं महिलाओं ने कलश सिर पर रखकर गांव की परिक्रमा की।
क्षेत्रीय ग्राम उदोतपुरा में हनुमानजी मंदिर श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के पहले दिन श्रृद्धालु भक्तों ने कलश यात्रा में शामिल होकर कलश यात्रा को भव्य और आकर्षित बना दिया। कलश यात्रा में पारीक्षित सर्वेश सिंह राजावत ने पुराण को सिर पर रख कर गांव के सभी देवी देवताओं के पहुंची और उनका आशीर्वाद लिया। तो वहीं बैंड बाजों की धुन पर बज रहे भक्ति गीतों पर श्रृद्धालुओं ने जमकर ठुमके लगाए। भगवाताचार्य पंडित अरविंद ब्रह्मचारी ने कलश यात्रा के बाद श्रोत्राओ को पहले दिन की भागवत कथा का गूढ़ रहस्य श्रोताओं को श्रवण कराया। बताया कि भागवत कथा को सुनने से हृदय पवित्र हो जाता है। पूर्व युगों में जो पुण्य सैंकडों वर्ष की साधना से मिलता था, वह कलियुग में ईश्वर नाम के स्मरण और ध्यान से मिल जाता है। जरूरत है तो बस सच्चे हृदय ईश्वर का ध्यान करने की। कहा कि अपने घरों में गो पालन अवश्य करें और उसकी सेवा करें। कलश यात्रा में सुखदेव सिंह राजावत, गजेंद्र सिंह चैहान, धर्मेंद्र चैहान, विमला, आरती, महिमा, प्रतिज्ञा, प्रीति, वंदना आदि मौजूद रहे।