ललितपुर

कल होगी चातुर्मास कलश की स्थापना, जबरदस्त उल्लास

अभय प्रताप सिंह

मड़ावरा ललितपुर। वर्णी नगर मड़ावरा में आचार्य श्रेष्ठ 108 विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य निर्यापक मुनि श्री 108 अभय सागर, मुनिश्री प्रभात सागर, मुनिश्री निरीह सागर ससंघ का पावन वर्षायोग 14 जुलाई गुरुवार को नगर की हृदय स्थली श्री महावीर विद्या विहार के विशाल प्रांगण में आयोजित होगा।

इस दृश्य के हजारों लोग साक्षी बनेंगे। आयोजन में देश के विभिन्न शहरों से गुरुभक्त आकर शामिल होंगे। पावन वर्षायोग समिति के महामंत्री डा. राकेश जैन सिंघई ने बताया कि गुरुकृपा से मड़ावरा नगर को पावन वर्षायोग मिला है। श्री महावीर विद्या विहार में भव्य कलश स्थापना समारोह 14 जुलाई गुरुवार को दोपहर 01.00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम का संचालन दिगंबर जैन समाज के विख्यात प्रतिष्ठाचार्य ब्रह्मचारी अशोक भैया (लिधौरा) करेंगे। आयोजन को सफल बनाने में दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा, पावन वर्षायोग समिति, नगर की स्वयंसेवी संस्थाएं तैयारियों में लगे हुए हैं। समिति अध्यक्ष डा. बिरधीचंद्र जैन, कार्याध्यक्ष राजेंद्र जैन व समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय जैन समाज से आयोजन में पहुंचने का आह्वान किया है। आयोजन में पहुंचने वाले अतिथियों के आवास व भोजन की समुचित व्यवस्था पावन वर्षायोग समिति कराएगी।

Related Articles

Back to top button