बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई) । पुराने सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने लगे सरकारी हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया है। हैंडपंप बंद होने के से आसपास के दुकानदार व राहगीर परेशान हैं तथा पेयजल के लिए भटक रहे हैं।
राहगीरों को पेयजल के लिए तहसील के पुराने गेट के सामने व सब रजिस्ट्रार कार्यालय के पास सरकारी हैंडपंप लगा हुआ है। इस हैंडपंप से तहसील व सब रजिस्ट्रार कार्यालय आने वाले लोगों के साथ आसपास के दुकानदार व राहगीर पानी पीते हैं। 3 दि से हैंडपंप खराब होने के कारण राहगीर, आसपास के दुकानदार पीने के लिए परेशान हो रहे हैं। दुकानदार अखिलेश लाक्षाकार, राहुल श्रीवास्तव , विनय कुमार, लला, मुकेश कुमार, राजू, राजकुमार लाक्षाकार, राहुल राजावत, अरविंद भास्कर आदि ने मांग की है कि खराब हैंडपंप को ठीक कराया जाय जिससे पेयजल की समस्या से निजात मिल सके।



