बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई) । आम आदमी पार्टी की बैठक में दिल्ली और पंजाब की सरकार की उपलब्धियों को बताया गया। साथ ही संगठन का विस्तार कर वरूण द्विवेदी को नगर अध्यक्ष घोषित किया गया।
आम आदमी पार्टी की बैठक मोहल्ला तोपखाना में अजीत सिंह राजावत उर्फ रिंकू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील परिहार व अजीत सिंह ने कहा कि दिल्ली और पंजाब सरकार में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में चल रही सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताकर कहा कि अन्य पार्टियां आप पार्टी के मुखिया से सीख सकती हैं कि किस प्रकार प्रदेश को चलाया जा रहा है। दोनों ही राज्यों में पार्टी संगठन मजबूती से लोगों के हित के साथ खड़ा है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाया जा रहा है। जो मॉडल दिल्ली और पंजाब में है वही प्रदेश में भी लागू किया जा सकता है। लोगों को स्वास्थ्य, शिक्षा और बिजली, पानी जैसी आवश्यक सुविधाएं निम्नतम दरों पर उपलब्ध कराई जा सकती हैं। यह दिल्ली में लोगों ने देखा है और पंजाब में भी देख रहे हैं। बैठक का संचालन आशाराम आजाद ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष ने जिला कमेटी का विस्तार करते हुए जिला कोषाध्यक्ष के पद पर अजीत सिंह राजावत रिंकू, नगर अध्यक्ष जालौन वरुण कुमार द्विवेदी, नगर उपाध्यक्ष कयूम सिद्दीकी, जिला उपाध्यक्ष कांशीराम वर्मा (बाबू जी), जिला महासचिव प्रवीण रायकवार, जिला सचिव महेंद्र कुमार वर्मा को घोषित किया। बैठक में विजय निगम, मम्मू खान, भूपसिंह राजपूत, आसाराम आजाद, साजिद, मदीना, खलील खान, मृत्युंजय द्विवेदी, बिरजू राठौर, लालू साहू, जफर, बॉबी वर्मा आदि मौजूद रहे।