जालौन

बहुजन नायक कांशीराम की 88 वीं जयंती पर किये पुष्प अर्पित

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन (उरई)। जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में अधिवक्ता बृजमोहन कुशवाहा के आवास नारोभास्कर में बहुजन नायक काशीराम जंयती मनाई गई। इस मौके पर उन्हें पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में बहुजन समाज के जागरूकता लाकर नेतृत्व विहीन समाज को शासन सत्ता तक काबिज करने वाले कांशीराम की 88वीं जयंती मनाई गई। उक्त अवसर पर माधौगढ़ विधानसभा क्षेत्र से जन अधिकार पार्टी के नेता तथा पूर्व जेडीसी बैंक अध्यक्ष मूल शरण कुशवाहा ने कहा कि कांशीराम साहब ने संविधान में प्रद्दत्त अधिकारों से वंचित समाज को अपने अधिकारों के प्रेरित किया और उन्हें शासक करने वाला समाज बनाया।जिससे वंचित शोषित समाज के जीवन स्तर में सुधार आया। लेकिन वर्तमान समय में उनकी सोच पूरी तरह से समाज तक नही पहुंच सकी और उनके संकल्प पूरे नहीं हुए है। अब उनके मिशन और मूवमेंट को जन अधिकार पार्टी के माध्यम से पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा आगे बढ़ा रहे है। इसलिए अब हम सबको जन अधिकार पार्टी से जुड़कर बहुजन समाज की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाना है। तभी कांशीराम साहब का मिशन पूरा होगा। गोष्ठी का संचालन एड. बृजमोहन कुशवाहा ने किया।उक्त अवसर पर उरई विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बालक राम दोहरे फौजी,जिला महासचिव मोहन सिंह कुशवाहा, जिला सलाहकार अनुरोध सिंह कुशवाहा, बृजेश कुमार वर्मा एड., मानवेंद्र सिंह, मुहर सिंह कुशवाहा बाबू जी, अरुण मुनीम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
फोटो परिचय—
स्व. कांशीराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते नेता।

Related Articles

Back to top button