0 भाजपा नगर इकाई ने लाभार्थियों को बांटे पौधे
कोंच(जालौन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार के कार्यकाल के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर चलाये जा रहे सेवा संवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय भाजपा विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कोंच ब्लॉक के ग्राम अंडा में बूथ संख्या 557 व 558 के ग्रामीणों से संवाद कर सरकार की उपलब्धियां गिनाई।
विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों को छात्र,युवा,किसान, मजदूर, महिलाओं, व्यापारियों, बेरोजगारों हेतु अलग अलग क्षेत्रों में चलाई जा रहीं योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में बताया।शौंचालय, आवास, पेंशन, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस योजना, आयुष्मान योजना, नमामि गंगे योजना, कौशल विकास योजना, महिलाओं हेतु स्वयं सहायता समूह योजना सहित दर्जनों अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक कर उक्त योजनाओं को लाभ लेने के लिए पात्र ग्रामीणों को प्रेरित किया।विधायक ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार में सुशासन, विकास, आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है।उन्होंने भाजपा पर विश्वास जताने के लिए ग्रामीणों का इस दौरान आभार भी जताया।इससे पूर्व ग्रामीणों द्वारा विधायक का अभिनंदन किया गया।इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और सामने आयीं समस्याओं का शीघ्र ही निराकरण कराये जाने का उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया।
वहीं दूसरी ओर भाजपा नगर इकाई द्वारा नगर के मुहल्ला जवाहर नगर व मालवीय नगर के बूथों पर सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं से परिपूर्ण पत्रक बांटे गये और पर्यावरण जागरूकता को लेकर पौधे भी बांटे गये,साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले नगर के चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।नगर इकाई के पदाधिकारियों ने इस दौरान पौधे भी रोपे।इस दौरान भाजपा जिला मंत्री अंजू अग्रवाल, नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, महेंद्र सोनी, बादाम कुशवाहा, सुदर्शन महंत, ओपी कुशवाहा, नरेश वर्मा, मनीष नगरिया, प्रदीप वर्मा, रविकांत कुशवाहा, नरेंद्र विश्वकर्मा, जगदीश कुशवाहा, अजय,अनिल पटेल, आकाश गुप्ता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।