जालौन

नियमित योग अभ्यास करने पर दवाइयों से मिलेगी मुक्ती

जालौन(उरइ)। नियमित योग के अभ्यास से डॉक्टर के पास जाने और दवाइयों का खर्च बचता है। इसलिए दिन में कम से कम 10 मिनट का समय निकालकर योगाभ्यास अवश्य करें। ताकि बीमारियों से बचा जा सके। यह बात ग्राम पंचायत छिरिया सलेमपुर में आयोजित योग शिविर के दौरान योग प्रशिक्षक विवेक कुमार ने कही। ग्राम पंचायत छिरिया सलेमपुर में मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन की अध्यक्षता में योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर में प्रशिक्षक विवेक कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को अनुलोम-विलोम, कपालभांति, प्राणायाम आदि योगासनों का अभ्यास कराया। इस दौरान योग प्रशिक्षक ने बताया कि योग का सही से प्रशिक्षण लिया जाना आवश्यक है। यदि सही से प्रशिक्षण प्राप्त न किया जाए तो लाभ के स्थान पर हानि पहुंचने की संभावना है। साथ ही उद्देश्य मात्र प्रशिक्षण प्राप्त करना ही नहीं होना चाहिए। बल्कि अपने दैनिक जीवन में एक आवश्यक कार्य की भांति योग को शामिल करें। नियमित योगाभ्यास कर शरीर को स्वस्थ बनाया जा सकता है। योग द्वारा मधुमेह, तनाव, उच्च रक्तचाप, घुटनों के दर्द, सिरदर्द, कब्ज सहित अनेक बीमारियों से छुटकारा मिलता है। जिन बीमारियों का उपचार कराने के लिए लोग डाक्टरों के चक्कर काटने के साथ-साथ हजारों रुपये दवाईयों में खर्च हो जाते है वे सभी बीमारिया मात्र एक घंटे योगासन करने से बिना किसी खर्च के ही ठीक हो जाती हैं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, बीडीओ संतराम, ग्राम प्रधान सोनल तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष तिवारी, समस्ता, दर्शन सिंह, प्रेमबाबू तिवारी, सोबरन सिंह, गुड्डू सेंगर, शिवनारायण पाल, अनुज तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button