ललितपुर

महाराणा प्रताप का पराक्रम नही भूल सकता है हिंदुस्तान क्षत्रिय महासभा ने कार्यक्रम कर मनाया छत्रसाल का जन्मोत्सव

अभय प्रताप सिंह

ललितपुर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का एक कार्यक्रम कार्यालय ललितपुर पर मेबाड़ नरेश महाराणा प्रताप एवम बुन्देलखण्ड केसरी महाराजा छत्रसाल जु देव की जयंती धूम धाम से मनाई गयी। उपस्थित सभी लोगो ने महाराणा प्रताप के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। बुन्देलखण्ड केसरी महाराजा छत्रसाल जु देव के शासन काल पर एक दोहा प्रचलित है। इत जमुना उत नर्वदा, इत चंबल उत टॉस। छत्रसाल से लडऩे को रही न काहू होस। महाराजा छत्रसाल ने अनेको युद्ध मे मुगलों को धूल चटाई थी। आगामी 5 जून को सरस्वती इंटर कालेज मड़ावरा में विशाल सम्मान समारोह एवम शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर रूप रेखा तैयार की। बैठक को संबोधित करते हुये जिला महामंत्री भगवत सिंह बैस ने कहा कि 5 जून 2022 को सरस्वती इंटर कालेज मड़ावरा ललितपुर में जन्म जयंती मनाई जाएगी। जिसमे मुख्यातिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष उमाशंकर सिंह कुशवाह की अध्यक्षता में सम्पन्न होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह बुन्देलखण्ड विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजा बुन्देला, प्रदेश कार्य समिति के सदस्य जयकुमार सिंह एवं सागर से जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button