
जालौन(उरई)। जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में लगातार चौथी वार नवीन गल्ला मंडी परिसर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डां दुर्गेश कुमार के आतिथ्य में सम्पन्न हुई जिसमें राम राज्याभिषेक एवं भव्य लेजर लाइट शो का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम राजेश पांडेय, एसपी डा. दुर्गेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्साधिकारी डां एम पी सिंह, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटने पर प्रभु श्रीराम का तिलक कर व माल्यार्पण कर राज्याभिषेक किया। इस दौरान डीएम व एसपी ने संयुक्त रूप से संदेश दिया की बुराई पर अच्छाई के इस पर्व का संदेश लें और जीवन में बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों को अपनाएं। कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम राम के जीवन के सभी परिचित हैं। उन्हें अपने जीवन में भी उतारें। नगर में सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर डीएम व एसपी ने जालौन सेवा समिति की सराहना की। साथ ही उन्होंने श्रीबाराहीं देवी मेला ग्रांउड पर पानी की निकासी की व्यवस्था कराने के लिए पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि से अपील की।इस दौरान जमकर आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। रंगबिरंगी आतिशबाजी से पूरा आकाश जगमगा उठा। कार्यक्रम में संक्षिप्त रामायण का प्रदर्शन किया साथ ही देशभक्ति की धुन पर लेजर लाइट एंड साउंड शो के आयोजन में लोग झूम उठे। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र पाटकार मृदुल ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर एसडीएम विनय मौर्य, सीओ शैलेंद्र बाजपेई, ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, जालौन सेवा समिति अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा, प्रेमदास गुप्ता भूरे मामा,, सतेंद्र खत्री, प्रतापनारायण तिवारी लल्ला, डॉ. नितिन मित्तल, कमलेश तिवारी, बलवान यादव, ओमकार निरंजन, राजेश शुक्ला, अशोक पटेल, महेंद्र सिंह भदौरिया, राजवीर सिंह राजावत, मनोज शिवहरे, नीरज तिबारी, छुन्ना गढ़गुवा, शैलू शिवहरे, संजीव पटेल, संजू साहू, आशीष अग्रवाल, सुमित सोनी, अनुज प्रताप सिंह, कुलदीप पोरवाल, जयशंकर शुक्ला, रामजी अग्रवाल, सनी विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, सुशील गुप्ता, कौशलेन्द्र सिंह रानू, रामनारायण शिवहरे, अभिषेक गुप्ता, धीरज साहू, विनोद राठौर, अनुराग निरंजन, विजय कुशवाहा, सत्यम राठौर, कौशल शिवहरे, वैभव अग्रवाल, विपुल दीक्षित, सुशील प्रजापति, अरविंद गुप्ता बीनू, विवेक कुमार निरंजन, विजय कुशवाहा, विशाल राठौर, विनोद राठौर आदि मौजूद रहे।



