बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। आम रास्ते में भैंस बांधने से लोगों को निकलने में दिक्कत होती है। चार पहिया वाहन से आए रिश्तेदार के वाहन को भैंस ने क्षति पहुंचा दी। शिकायत करने पर पशुपालक गाली, गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमां निवासी लल्लूराम ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोसी अनिल कुमार आम रास्ते में भैंस बांधते हैं। भैंस के बांधने से आम रास्ता रूक जाता है। रास्ते से होकर जो लोग पैदल अथवा वाहन लेकर निकलते हैं, उन्हें दिक्कत होती है। कई बार भैंस बांधने से रोकने पर भी वह नहीं मान रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि उनके घर चार पहिया वाहन से रिश्तेदार आए थे। भैंस बंधी होने से चलते वाहन जब नहीं निकल पाया तो उन्होंने उसे वहीं खड़ा कर दिया। भैंस ने अपने सींग से कार की लाइट तोड दी और कार को क्षति पहुंचा दी। जब उन्होंने इसकी शिकायत अनिल से की तो वह गाली, गलौज करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। भैंस हटाने की बात कहने पर धमकी भी दी है।