कालपी(जालौन)। भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह एवम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हीरा सिंह भदौरिया के निर्देशानुसार श्री रेस्टोरेंट जालौन में संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया !
जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारी सदस्य बृजेन्द्र प्रताप सिंह मौजूद रहे बैठक में वृजेन्द प्रताप सिंह संगठन के महत्वपूर्ण मुद्दों एवं कार्यो को पदाधिकारियों को बताते हुए संगठन को मजबूत करने पर बल दिया । मीटिंग में संगठन विस्तारवादन की प्रक्रिया को आगे बढाते हुए झाँसी मण्डल उपाध्यक्ष श्यामू तिवारी, गोपाल तिवारी जिलाध्यक्ष जालौन किसान मोर्चा आचार्य शिवम तिवारी, जिला प्रभारी जालौन ज्ञानेन्द्र सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष जालौन की संस्तुति के आधार पर सर्व सम्मति से कालपी के अमर सिंह चन्देल को जिलाध्यक्ष कार्यकारी जालौन मनोनीत किया गया।इसी क्रम में दीपेन्द्र सिंह तोमर को जिला उपाध्यक्ष,श्याम जी तिवारी जिला संगठन मंत्री ,माधव सिंह सेंगर को जिला कोषाध्यक्ष जालौन सुशील तिवारी नरछा को उरई तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया!
बैठक में मानवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर जालौन तहसील अध्यक्ष प्रवीण तिवारी माधौगढ़ तहसील अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी जी उपस्थित हुए। कालपी पहुंचने पर नवनियुक्त कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमर सिंह चंदेल ने कहा कि किसानों की समस्यायों के निदान करने के लिए पूरी शिद्दत से दायित्वों का निर्वहन करूंगा।