कुठौंद

शहीद स्मारक हदरुख में सफाई दी अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

0 भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कुठौंद की टीम का सराहनीय कार्य

कुठौंद (जालौन)। भारत की आजादी की लड़ाई मैं अहम योगदान निभाने वाले भगत सिंह सुखदेव राजगुरु को 23 मार्च 1931 को अंग्रेजों ने फांसी की सजा दी थी जिसके बाद देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते उन्होंने अपने प्राण देश पर न्यौछावर कर दिए थे। बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुठौंद संदीप त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ शहीद स्मारक हदरुख में पार्क की साफ-सफाई की और माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुठौंद संदीप त्रिपाठी बाबई मंडल अध्यक्ष संजय तोमर मंडल उपाध्यक्ष सौरव गुर्जर, धर्मेंद्र सेंगर, ध्यानेंद्र बहादुर, गोलू तिवारी, विशाल ठाकुर ,राजा तिवारी ,अमन गुप्ता, रानू सेंगर आदि लोग उपस्थित रहे।
फोटो परिचय—
षहीद स्मारक हदरुख में सफाई करते भाजयुमो कार्यकर्ता।

Related Articles

Back to top button