कोंच

आरएसएस ने मनाया बर्ष प्रतिपदा उत्सव

कोंच(जालौन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा बर्ष भर में मनाये जाने वाले 6 प्रमुख उत्सवों में सबसे बड़े उत्सव बर्ष प्रतिपदा महोत्सव मंगलवार को नगर संघ स्थल भारत माता मंदिर पर मनाया गया।
संघ की स्थापना करने वाले प्रथम सर संघ चालक डॉ केशवराम बलिराम हेडगेवार के जन्मदिवसध्बर्ष प्रतिपदा उत्सव में ध्वजारोहण के उपरांत संघ के विभाग सेवा प्रमुख पूरनलाल प्रजापति ने उपस्थित स्वयंसेवकों को बौद्धिक देते हुए कहा कि वर्ष प्रतिपदा के दिन ही प्रथम सर संघ चालक का जन्म हुआ था।उन्होंने भारतीय सनातनी हिंदू नव बर्ष की शुभकामनाएं देते हुए स्वयंसेवकों से राष्ट्र के पुनर्निर्माण में जुटने का आह्वान किया।संघ प्रार्थना जिला विद्यार्थी प्रमुख आशुतोष रावत भईया ने करायी।मुख्य शिक्षक हिमांशु अग्रवाल रहे जबकि नगर कार्यवाह पवन झां ने गण गीत व नगर प्रचारक उपेंद्र ने एकल गीत प्रस्तुत किया।इस दौरान दर्जनों की संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button