अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। बच्चों के साथ खरीदारी करने बाजार गयी महिला बच्चों के साथ गायब हो गयी है। 3 दिन से बच्चों के साथ गायब पत्नी की जानकारी पुलिस को दी है तथा उसकी तलाश कराने की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरिया सलेमपुर निवासी शिवा देवी 30 वर्ष पत्नी रामसिंह अपने दोनों पुत्रों के साथ 22 फरवरी को अपने देवर सर्वेश कुमार उर्फ बौरे के साथ खरीदारी करने जालौन आयी थी। पहले ये लोग अपने रिश्तेदार के यहां चुर्खीबाल गये। महिला ने अपने देवर को रिश्तेदार के यहां छोड़कर बच्चों के साथ बाजार चली गयी। जब महिला अपरान्ह 4 बजे तक बाजार वापस नहीं आयी तो इसकी जानकारी भाई ने अपने बड़े भाई रामसिंह को दी। इसके बाद महिला व बच्चों की तलाश शुरू की। 2 दिन की खोजबीन के बाद भी जब महिला व बच्चों का पता नहीं चला तो महिला के पति रामसिंह ने अपने बच्चों के साथ पत्नी के गायब होने की जानकारी पुलिस को दी। पीड़ित ने पुलिस से पत्नी व बच्चों की तलाश कराने की मांग की है।