कोंच(जालौन)। शादी की पहली वर्षगांठ से करीब 8 दिन पहले एक महिला का शव फाँसी पर लटका हुआ मिला। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय करिश्मा की शादी करीब एक वर्ष पूर्व 29 अप्रैल को नदीगांव कस्बा निवासी गजेंद्र के साथ हुई थी।गुरुवार को तड़के करीब 3 बजे कमरे में दुपट्टे से लोहे के कुंदे के सहारे करिश्मा का शव लटका हुआ मिला।मृतका करिश्मा के सास ससुर द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही इंचार्ज कोतवाल आलोक पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसका पति घर पर नहीं था।मृतका का मायका शिवपुरी मध्यप्रदेश है।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close



