जालौन

घर में घुसकर महिला एवं उसकी पुत्री के साथ की छेड़छाड

जालौन(उरई)। घर में घुसकर महिला एवं उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़, अभद्रता एवं विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला ने आरोप लगाया था कि बीती 22 फरवरी की रात उनके घर में कोई नहीं था। घर में वह व उनकी नाबालिग बेटी अकेली थी। तभी रात में लौना गांव निवासी प्रमोद व चंद्रशेखर जबरन घुस आए। दोनों मिलकर छेड़खानी करने लगे। जब उन्होंने विरोध करते हुए चिल्लाना शुरू किया तो दोनों ने गाली, गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जब पुत्री बचाने के लिए आई तो उसके साथ भी गलत काम किया। जिसकी शिकायत उन्होंने कोतवाली पुलिस से की थी। लेकिन कोतवाली पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर महिला ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button