कोंच(जालौन)। संपूर्ण समाधान में आईं एडीएम पूनम निगम ने नगरपालिका, गौशाला और कूड़ा निस्तारण के लिए निर्धारित किए गए डंपिंग ग्राउंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने गौशाला की देखरेख में लगे कर्मचारियों को हिदायत दी कि भूसा चारा पानी आदि की व्यवस्थाएं बिल्कुल मुकम्मल रखें, इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस एएसपी, एसडीएम और सीओ के हवाले करके एडीएम पूनम निगम निरीक्षण पर निकल पड़ीं। उन्होंने नगरपालिका का निरीक्षण करते हुए साफ सफाई और अभिलेखों के रखरखाव पर नजर डाली और पालिका के अधिकारियों कर्मचारियों को जरूरी हिदायत दी। पालिका की देखरेख में चल रही गौशाला का भी उन्होंने बारीकी से मुआयना किया और कर्मचारियों के पेंच कसे कि भूसा पानी की बिल्कुल भी कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्टाम्प कमी के कुछ मामलों का मौकों पर जाकर सत्यापन किया।

