जालौन

जर्जर हाईटेंशन लाइन से लगी आग 15 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। जर्जर हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से खेत में खड़ी करीब 15 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हुई। सूचना के लगभग दो घंटे बाद तक मौके पर दमकल नहीं पहुंची। आसपास के किसानों खेत में लगी आग को बुझाने का प्रयास किया। किसानों ने लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गिधौसा निवासी पूर्व प्रधान महेंद्र पाल सिंह गुर्जर का खेत गिधौसा मौजे में है। उनके खेत के ऊपर से हाईटंेशन लाईन निकली है। गुरूवार की शाम तेज हवा से अचानक हाईटेंशन लाइन के तार टकरा गए। तारों से निकली चिंगारी गेंहू की फसल में गिर गई। देखते ही देखते खेत में आग लग गई। इस समय फसल सूख चुकी है तो कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धर लिया। तेज हवा ने आग में घी का काम किया। आग बढ़ती देख आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। लेकिन सूचना के दो घंटे बाद भी फायर बिग्रेड मौके पर नहीं पहुंची है। जिससे लगभग 15 बीघा खेत में खड़ी गेंहू की फसल जलकर राख हो गई है। गेंहू की फसल में आग लगने से किसान को लगभग 3 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। किसानों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Related Articles

Back to top button