अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन(उरई)। थाना सिरसाकलार के ग्राम छानी अहीर में बच्चों के साथ अकेली महिला के साथ गाली-गलौज कर छीना झपटी की। ग्रामीण महिला की सोने के आभूषण छीन ले गये। पीड़ित की शिकायत के बाद थाना पुलिस ने कार्यवाही नहीं की। पीड़िता ने घटना की शिकायत सी ओ से की है। थाना सिरसाकलार के ग्राम छानी अहीर निवासी रिंकी देवी पत्नी कैलाश ने बताया कि उनके पति परिवार के भरण-पोषण के लिए दिल्ली में रहते हैं। वह अपने दो बच्चों के साथ घर पर रहती है। 11 अप्रैल 22 को दोपहर 12 बजे वह घर पर थी। इसी दौरान गांव के पुष्पेन्द्र व उनकी पत्नी नीलम, भगवती व उनकी पत्नी सुनीता आ गयी तथा दरवाजा खटखटाने लगे। आवाज पहचानने के बाद दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलने के बाद चारों लोग घर में घुस आये तथा गाली-गलौज कर छीना झपटी करने लगे। महिला का आरोप है कि इन लोगों ने छीना झपटी के दौरान वह सोने की जंजीर, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी छीन ले गये।महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की किन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से परेशान पीड़िता ने घटना की शिकायत सी ओ से की है



