अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास
जालौन (उरई)। आरएसएस के प्रकल्प राष्ट्रीय मुस्लिम मंच सूफी संत मलंग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई संगठन की बैठक में मंडल स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। आरएसएस के प्रकल्प राष्ट्रीय मुस्लिम मंच सूफी संत मलंग संगठन की बैठक स्थानीय गेस्ट में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कल्लू अंसारी की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री सोहरत मलंग की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि धर्म और मजहब के आधार पर बांटने का कोई काम न करें। एक खुदा ने किसी को नहीं बांटा है सभी को एक समान पैदा करता है एक समान अवसर मिलते हैं। अब हमें देखना है कि हम अपनी तरक्की किस प्रकार कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए मंडल स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें अरविंद सिंह को बुंदेलखंड संयोजक, आलोक उर्फ मुन्ना शिवहरे को मंडल संयोजक बनाया गया। इसके अलावा जिला स्तरीय कार्यकारिणी में आशू शाह जिला संयोजक, चंदन शाह सह संयोजक, गौरव सिंह सचिव, बलराम सोनी, नीरज कुशवाहा संगठन संयोजक, मुन्ना कुरैशी नगर संयोजक, कल्लू कुरैशी नगर सह संयोजक, राजेश खटीक कोष संयोजक, गिरीश कुमार माधौगढ़ नगर संयोजक, सुनील कुमार को ऊमरी नगर संयोजक बनाया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों से संगठन हित में कार्य करने की अपील की गई। मंडल संयोजक आलोक शिवहरे ने कहा कि उन्हें व टीम को जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह तत्परता से उसे निभाएंगे और जन जन तक संगठन की नीति को पहुंचाने का कार्य करेंगे।