जालौन

लघुशंका करने गए युवक को जहरीले कीड़े ने काटा

बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जालौन(उरई)। लघुशंका करने गये युवक को जहरीले कीड़े ने काट लिया। घायल युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा खुर्द निवासी मनजीत चैधरी 23 वर्ष पुत्र बबलू चैधरी बुधवार की रात को घर में सो रहा था। रात करीब 3 बजे उसे पेशाब लगी। जब वह पेशाब करने गया तो किसी कीड़े ने काट लिया। कीड़े के काटने का एहसास होने पर उसने मोबाइल की लाइट जलाकर देखा तो सांप भागते हुए दिखा। सांप के काटने की जानकारी होने से पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गम्भीर होने पर मेडिकल कालेज झांसी रिफर कर दिया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button