जालौन

मंडी परिसर मे पेयजल की समस्या से जूझ रहे किसान

अनुराग श्रीवास्तव के साथ बबलू सिंह सेंगर महिया खास

जंालौन (उरई )। गर्मी लगातार प्रचंड रूप धारण कर रही है।गर्मी के कारण पेयजल की मांग बढ़ गयी है। गर्मी के मौसम में गल्ला मंडी की पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। हैंडपंप खराब होने व समरसेविल डले होने के कारण मंडी आने वाले किसानों को पानी की किल्लत बनी हुई है। कृषि उत्पादन मंडी समिति में पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। मंडी परिसर में संचालित इंडियन बैंक के पास लगा हैंडपंप खराब है। मुख्य दरवाजे पर बने चैक पोस्ट के पास लगे हैंडपंप का सामान भी गायब है। मंडी परिसर में बने मंदिर के सामने लगे हैंडपंप का हैंडिल समेत सामान गायब हो गया। इसमें समरसेविल डाल दी गयी है। नल में समरसेविल डले होने के कारण उसका लाभ जनता को नहीं मिल पा रहा है।गर्मी के मौसम के साथ इस समय फसल किसानों के घर में आयी है तथा किसान उसे बेचने मंडी आ रहे हैं। मंडी में आने वाले किसानों, गोदाम व बैंक में आने वाले उपभोक्ताओं को गर्मी के मौसम में पेयजल की दिक्कत हो रही है।

Related Articles

Back to top button